राजनीतिराज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में बनाया स्थान

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि 4 माह की छोटी सी अवधि में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रीश्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से देश के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में स्थान बनाया है। इंडियन एक्सप्रेस मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस 2023 में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने 79 वा स्थान हासिल किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने आर्थिक संकट के बावजूद भी प्रदेश के कर्मचारियों के लिए जहां OPS बहाल की वहीं राज्यों के अनाथ बच्चों व निराश्रित महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुख आश्रय सहायता कोष जैसी महत्वपूर्ण योजना भी शुरू की है।हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन लाने के लिए वे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक में जन हित मे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि वह इस मुकाम को हासिल करने में सफल हो सके है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button