उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News समाजसेवी पुनीत परिहार ने नगर पंचायत तालबेहट से अध्यक्ष पद के लिए ठोंकी ताल

भारतीय जनता पार्टी से कर रहे टिकट की दावेदारी

रिपोर्टर प्रशांत सिंह ललितपुर उत्तर प्रदेश

ललितपुर तालबेहट नगर पंचायत में एक ऐसा नाम जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है हर एक गरीब जरुरतमंद इस नाम को भली-भांति पहचानता है। यह नाम पुनीत परिहार उर्फ़ मोंटू भैया है जो तालबेहट नगर पंचायत के हर एक वार्ड में जब भी किसी भी प्रकार की जरूरत होती है तो सबसे पहले खड़े मिलते हैं। आप को बता दें कि पिछले कई वर्षों से मोंटू भैया समाज सेवा के काम में लगे हुए है। चाहे पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को पानी के टैंकर भेजना हो, या शिक्षा के क्षेत्र में, नेट की समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत तालबेहट में। वाई फाई लगवाया है। सभी क्षेत्रों में मोंटू भैया आगे आकर मदद करते आ रहे। जनता का प्यार भी पुनीत परिहार उर्फ़ मोंटू भैया को भरपूर मिलता है। जिससे मोंटू भैया में समाज सेवा का जज्बा कायम है और आज भी वह तालबेहट की जनता के हितों और उनकी लड़ाई को अपना कर्तव्य मानकर काम करते आ रहे हैं लेकिन तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मोंटू भैया ने ताल ठोक दिया है और भारती जनता पार्टी से इस बार टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना होगा कि चुनावी महासमर में तालबेहट की जनता पुनीत परिहार उर्फ़ मोंटू भैया पर कितना भरोसा जताती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button