IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल की तर्ज पर झारखंड में सूंड़ी जाति को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा : गौतम मंडल

बंगाल की तर्ज पर झारखंड में सूंड़ी जाति को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा : गौतम मंडल

👉सूंड़ी समाज का प्रखण्ड सम्मेलन, एससी दर्जे की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी

👉23 मार्च को महाधिवेशन में आर-पार की लड़ाई का ऐलान : गौतम मंडल

👉सूंड़ी समाज के विकास में महिलाओं व युवाओं की भूमिका अहम : सम्मेलन में जोर

तोपचांची/चन्द्रपुरा प्रखण्ड अंतर्गत खेसमी ग्राम में झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति का वार्षिक प्रखण्ड सम्मेलन भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शंखनाद के साथ किया गया। इसके उपरांत समाज के शहीदों एवं पूर्वज नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

जी.एम. पब्लिक स्कूल, चैता के बच्चों ने स्वागत गान एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता विजय कुमार मंडल ने की।

सभा को संबोधित करते हुए झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय महासचिव श्री गौतम मंडल ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं और युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी सूंड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाना चाहिए। यदि सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आगामी 23 मार्च को होने वाले महाधिवेशन में सरकार के विरुद्ध शंखनाद करते हुए आर-पार की लड़ाई की घोषणा की जाएगी।

सम्मेलन को केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील मंडल, केंद्रीय संगठन सचिव वीरेन चन्द्र मंडल, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, जिला महासचिव शैलन मंडल, प्रतिमा मंडल, मुखिया सुचित्रा मंडल तथा गिरिडीह जिले के मुटुरखा पंचायत के मुखिया रविन्द्र मंडल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सूंड़ी समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री मनबोध मंडल के नेतृत्व में दर्जनों समाज प्रेमियों ने झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी अजय कुमार मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप मंडल ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने में अजित मंडल, मृदुल मंडल, लोबिन मंडल, मनसोक मंडल, संजय मंडल सहित अन्य समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button