महर्षि सदाफल देव आश्रम सिंचाई कालोनी जगदलपुर में विश्व शान्ति वैदिक हवन यज्ञ एवं सत्संग

महर्षि सदाफल देव आश्रम सिंचाई कालोनी जगदलपुर में आंग्ल नववर्ष पर विश्व शान्ति वैदिक हवन यज्ञ एवं सत्संग का कार्यक्रम सम्पन्न। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आँग्ल नववर्ष पर 01 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को महर्षि सदाफल देव आश्रम बोधघाट सिंचाई कॉलोनी जगदलपुर में विश्व शांति वैदिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया।

वर्षो से विहंगम योग के क्रियात्मक साधन द्वारा शिष्य जिज्ञासु भाई बहन आत्मिक उन्नति, व्यवहारिक, आध्यात्मिक,शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ विविध कर्मक्षेत्र में सफल हो रहे हैं। विहंगम योग के प्रवर्तक सद्गुरु सदाफल देव जी हैं व प्रचारक परम्परा सद्गुरु आचार्य धर्मचन्द्रदेव,वर्तमान में आचार्य स्वतन्त्र देव व संत प्रवर विज्ञान देव जी हैं।

आंग्ल नव वर्ष पर पर आयोजित विश्व शांति वैदिक हवन यज्ञ द्वारा विश्व के कल्याण की कामना की गई तथा विहंगम योग के क्रियात्मक साधन को विस्तार से बताया गया। वैदिक हवन यज्ञ ,सत्संग के पश्चात् भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।

आगंतुक अतिथियों का एवम् आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले अनन्य शरण शिष्यों का सम्मान वस्त्र विशेष से किया गया। प्रत्येक वर्ष आंग्ल नव वर्ष पर विश्व शांति के लिए वैदिक हवन यज्ञ एवं सत्संग द्वारा विश्व के कल्याण की कामना की जाती है यह आयोजन पूर्णिमा सरोज, रोहित सरोज एवं विहंगम योग संत समाज परिवार द्वारा लगातार प्रति वर्ष किया जाता है। यह आयोजन का लगातार 26वाँ वर्ष है।

इस अवसर पर आश्रम प्रभारी एल. बी. मौर्या , सुनील पिल्ले, सुकालु राम साहू, विद्यार्थी लोकनाथ, रोहित सरोज,प्रेम देवी नाग,पूर्णिमा सरोज, रसूला, मैना नाग, लक्ष्मी ,चमेली, मराठे, एकता मद्धेशिया, नेहा शर्मा,विशाखा साहू, मीना नाग, बन्नू नाग, मनीषा कुलदीप,सुरेश कुमार, बलराम नाग,बलीराम कश्यप , ताजीराम,राजकुमार मानिकपुरी,दीपक कश्यप,जे.एम. गोल्ला, गोल्ला नाग लक्ष्मण राव,शशांक शेंडे,धनलक्ष्मी,जयश्री शेंडे, सृजन गोयल,खेलुराम नवरंग,परमेश्वरी, मीना नाग, एकता, कृति सुरोजिया,वैशाली नाग, जान्हवी नाग,उप्रेती बहनें एवं बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से विहंगम योग सन्त समाज के साधक ,शिष्य व पदाधिकारी एवं जिज्ञासु उपस्थित थे ।

अंत में सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उपदेष्टा डॉ.पूर्णिमा सरोज ने विहंगम योग संत समाज एवं अतिथियों तथा आगंतुक समस्त गणमान्य जनों के प्रति आभार प्रकट किया।
Subscribe to my channel