ब्रेकिंग न्यूज़

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरंदी और तिरिया के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएमएचओ

बस्तर कलेक्टर हरीश के निर्देश पर और आगामी दिनों में होने वाले पल्स पोलियो अभियान दिनांक 21 से 23 दिसंबर तक की तैयारी का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सी मैत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरंदी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरिया का दौरा किया।

दोनों ही पीएचसी में ILR और डीप फ्रीजर की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक पोलियो वैक्सीन की आवश्यकता तथा पल्स पोलियो अभियान में लगने वाले टीमों के बारे जानकारी संस्था प्रभारी क्रमशः सपना आडवाणी और किरण चंद्राकर से प्राप्त की। साथ ही प्रत्येक बूथ में कुल कितने बच्चे लाभान्वित होंगे और कितनी पोलियो की दवाई और कितने सुपरवाइजर और कितनी मितानीन इस अभियान में अपना सहयोग देगी की रूपरेखा प्रभारी से मांगी गई। जल्दी ही जिला वैक्सीन भंडार में प्राप्त हुए पोलियो की वैक्सीन का वितरण सभी वैक्सीन वितरण केंद्रों पर कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर डॉक्टर जीशान खान और वरिष्ठ NMA मतीन खान, प्रेमनाथ ,राजेश तिवारी, पर्यवेक्षक सोहन कश्यप, शीला नायक लैब टेक्नीशियन अपने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे । पीएचसी तिरिया में उपलब्ध एंबुलेंस को पल्स पोलियो अभियान में कार्य लेने के लिए जिला टीकाकारण अधिकारी डॉक्टर सी मैत्री द्वारा तिरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देशित किया गया ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरिया में प्रभारी RMA किरण चंद्राकर, नेत्र सहायक अधिकारी रायमन बघेल अपने साथी स्टाफ नर्स के साथ और आयुष चिकित्सक कुरंदी,डॉ,पी.साहू,श्रीमती प्रिय रामकर,चंद्रिका मांझी,रवि नाग, लखमी कश्यप,रेणु भी उपस्थित रहे और पीएचसी में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी अधिकारियों को प्रदान की।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button