ब्रेकिंग न्यूज़

बाल श्रम और साइबर अपराध पर कॉलेज जागरूकता बैठक*

*बाल श्रम और साइबर अपराध पर कॉलेज जागरूकता बैठक*

आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार जी के अध्यक्षता में जागरूकता बैठक किया गया आदर्श जूनियर हाई स्कूल नौतनवा में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवा द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एंटी रोमियो टीम नौतनवा के प्रभारी श्री संजय कुमार 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी बताएं। इसी के साथ बाल श्रम से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दिया। इसी प्रकार साइबर अपराध से बचाव पर जानकारी दिया और कई प्रकार की टिप्स दिया, कि कैसे साइबर अपराध से बचा जाता है, इस अवसर प्रभारी द्वारा बच्चियों की सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस करते हुए अपराधों को रोकने के लिए जानकारी बताएं। इस अवसर पर कार्यक्रम के सी पी डब्लू सुनील कुमार ने बच्चों के सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दिया एव गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने आज के जागरुकता बैठक में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों से अनुरोध किया की यह जानकारी अपने आसपास के लोगों को दें। जागरूकता बैठक में मिशन शक्ति की टीम,और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सुनील कुमार, पूष्पा देवी विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक गण और सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button