ब्रेकिंग न्यूज़

समाधान मानव सेवा संस्थान द्वारा मानवाधिकार दिवस का आयोजन

समाधान मानव सेवा संस्थान द्वारा मानवाधिकार दिवस का आयोजन

 

महराजगंज: पनियरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा लाला में आज मानवाधिकार दिवस के अवसर पर समाधान मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में ग्रामीण महिला एवं बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का विशेष रूप से आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा लाला, तेंदुअहिया, जंगल जरलहा उर्फ सूचितपुर बघौना , अहिरौली, डोमरा की सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रही।

जहाँ विद्यालय (जर्दी) की छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी के साथ अपने अधिकारों को जानने के प्रति जागरूक किया गया |

वहीं समाधान मानव सेवा संस्थान के सचिव विजय जी ने नारी शक्ति, तथा मानवाधिकार पर विशेष बल दिया, उन्होंने बताया कि मानव का जब जन्म होता है तो उसे जो जन्म के साथ अधिकार मिल जाते हैं वहीं मानवाधिकार हैं, और हमारे संविधान की यही खासियत है कि सभी को मौलिक अधिकारों के साथ ही साथ सभी स्थानों पर आरक्षण भी समान रूप से दिया गया है जिससे कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी रहे |

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान दी जाने वाली जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुना गया |

वहीं अजय नायक ने बताया कि हमें अपने अधिकारों की सुरक्षा और अपने सम्मान को पाने के लिए स्वयं भी लड़ना पड़ता है क्योंकि बहुत से अराजक तत्व और सामंतवादी लोग आपके अधिकारों का हनन करने के लिए समाज में घूमते रहते हैं कि कब कहाँ मौका लगे और अपना स्वार्थ सिद्ध कर लें इसलिए अधिकारों की जानकारियों के साथ ही साथ जागरुकता भी जरूरी है |

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button