ब्रेकिंग न्यूज़

सीकर में अस्थाई अतिक्रमण पर बड़ा अभियान बजाज सर्किल (बजरंग कांटा) से कृषि मंडी तक सख्त कार्रवाई, रेहड़ी-ठैले जब्त

सीकर में अस्थाई अतिक्रमण पर बड़ा अभियान बजाज सर्किल (बजरंग कांटा) से कृषि मंडी तक सख्त कार्रवाई, रेहड़ी-ठैले जब्त सीकर, 10 दिसम्बर। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नगर को अतिक्रमण-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ फिर एक बार नगर परिषद सीकर द्वारा बजाज सर्किल (बजरंग कांटा) से कृषि मंडी तक व्यापक अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के स्पष्ट निर्देशों पर अतिक्रमण प्रभारी एवं राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने मुख्य मार्गों और फुटपाथों पर अव्यवस्थित रूप से जमे रेहड़ी-ठैलों को हटाया, अनेक ठैलों को जब्त किया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात अवरोध समाप्त हुआ तथा आमजन को सुगम आवागमन की राहत मिली। इसी अभियान के तहत रोड़वेज बस डिपो क्षेत्र में भी फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को मौके पर समझाइश कर तत्काल अतिक्रमण हटवाया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि फुटपाथ आमजन के लिए बनाए गए हैं न कि अतिक्रमण के लिए। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं रेहड़ी-ठैला संचालकों से अतिक्रमण न करने और नगर व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।नगर परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर, नियमित एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button