ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेस बोर्ड लगी कार से तस्करी का शक! बैंकमोड़ पुलिस की सतर्कता से पकड़ी गई गाय और दो बछड़े

👉 धनबाद में प्रेस लिखी स्विफ्ट डिज़ायर संदिग्ध हालत में मिली, कार छोड़कर फरार हुए तीन युवक

👉बैंकमोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भागती कार डिवाइडर से भिड़ी, अंदर से मिले तीन मवेशी

👉 झरिया रोड पर रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक खेल, पुलिस ने दबोची संदिग्ध कार

धनबाद। आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 की अहले सुबह झरिया रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेस बोर्ड लगी एक स्विफ्ट डिज़ायर कार को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। जानकारी के अनुसार, कार धनसार की दिशा से तेज रफ्तार और लापरवाही से झरिया रोड की ओर बढ़ रही थी।

बैंकमोड़ पुलिस ने वाहन की हरकत पर शक होने पर रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर कार को और तेज गति से भगाने लगा। पीछा करते हुए बैंकमोड़ स्थित श्रीराम प्लाज़ा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर होते ही कार में सवार तीन युवक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी के दौरान कार के अंदर एक गाय और दो बछड़े बरामद किए गए, जिससे अवैध पशु परिवहन का शक और गहरा गया है।

पुलिस ने वाहन तथा बरामद पशुओं को थाने ले जाकर ज़ब्त कर लिया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button