ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय आह्वान पर तथा प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी एवं प्रदेश महासचिव डेसनाथ पाण्डे तथा प्रदेश सह सचिव चंद्रभूषण ठाकुर ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मीरा ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 09 दिसंबर 2025, मंगलवार को ब्लॉक बकावंड स्थित सुंडी भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। सम्मेलन में बस्तर जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष—आशा निधि, आनंद सूदनराम, मौर्य, तुलसी साहू, मसूराम मंडावी, जिलाध्यक्ष कृष्णा बघेल, नेत्री पाढ़ी महिला प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष, अमलैस ठाकुर (संभागीय अध्यक्ष) संभागीय संघठन मंत्री माया वैद्य सहित सैकड़ों शिक्षक साथी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ दंतेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षिका का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से 1998-99 के शिक्षक (एल.वी. संवर्ग) के पेंशन अधिकार के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि इन शिक्षकों का छत्तीसगढ़ सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के तहत पेंशन पर पूर्ण अधिकार है और संघ इस अधिकार को दिलाने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करेगा बैठक में प्रांतीय निर्देशानुसार आगे की रणनीतियाँ तय की गईं तथा शासन से अतिशीघ्र आदेश जारी कर 1998-99 के शिक्षकों को 1976 पेंशन नियम के तहत पूर्ण लाभ प्रदान करने की मांग को दोहराया गया। कार्यक्रम में बस्तर जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी, गणमान्य सदस्य एवं सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे और आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अनंत मेश्राम द्वारा किया गया l

 

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button