थाना भिटौली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाक़त्ल कुल्हाड़ी बरामद*
—————————–
📍 *थाना भिटौली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाक़त्ल कुल्हाड़ी बरामद*

*महराजगंज।* *(दिनांक:09 दिसम्बर 2025)* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भिटौली पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 285/25 धारा 103(1)/191(3)/61(2)/351(3) BNS में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त आलाक़त्ल एक अदद खूनालुद कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :*
1.वतन वर्मा पुत्र – बैजनाथ वर्मा
निवासी – भैसा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज
उम्र – 24 वर्ष
2.बैजनाथ वर्मा पुत्र – स्व० विन्देश्वरी वर्मा
निवासी – भैसा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज
उम्र – 60 वर्ष
*अभियुक्तगण के गिरफ्तारी संबंधी विवरण :*
*गिरफ्तारी स्थान :* पिपरा खादर, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज
*गिरफ्तारी दिनांक व समय :* 09.12.2025, समय 12:10 बजे
*गिरफ्तारी प्रकरण :* मु0अ0सं0 285/25 धारा 103(1)/191(3)/61(2)/351(3) BNS थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
*बरामदगी का विवरण :*
घटना में प्रयुक्त एक अदद खूनालुद कुल्हाड़ी
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :*
1. थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा
2. उ0नि0 जितेन्द्र यादव
3. हे0का0 सोनू यादव
4. हे0का0 संजीव श्रीवास्तव
5. हे0का0 रवि प्रताप सिंह
6. हे0का0 विद्यासागर
7. का0 अजीत यादव
8. का0 राहुल तिवारी थाना भिटौली, जनपद महराजगंज

Subscribe to my channel