ब्रेकिंग न्यूज़

जूडो खिलाड़ी यशवंत पाण्डे मणिपुर में दिखाएंगे अपनी जौहर

भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में मणिपुर जूडो संघ द्वारा खुमान लंपक इनडोर स्टेडियम इंफाल मणिपुर में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक राष्ट्रीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष का आयोजन कर रहा है। उक्त प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ ने भी प्रदेश की टीम का गठन किया जिसमें एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त रंजीता कुरेती खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक प्राप्त तनु रानी साहू एवं प्रियांशु नेताम , राष्ट्रीय अस्मिता वूमेन जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त स्नेहा नियोगी का भी चयन किया गया है। प्रदेश की टीम में 8 पुरुष एवं नौ महिलाओं का चयन किया गया है। प्रदेश की महिला टीम में 48 केजी दीपिका साहू एवं प्रिया विश्वकर्मा, 52 केजी रंजीता करोती एवं तनु रानी साहू, 57 के जी सपना यादव, 63 केजी शारदा गोस्वामी, 70 केजी नंदिनी सिंह, 78 केजी से कम में साधना जायसवाल, तथा 78 केजी से अधिक में स्नेहा नियोगी सम्मिलित है। पुरुष वर्ग की टीम में 60 केजी अनिल कुमार गोटा, 66 केजी ओनेस कोडियम, 73 केजी यशवंत पांडे बस्तर, 81 राहुल कुमार, 90 केजी अभिषेक जायसवाल, 100 केजी से कम अनमोल सिंह , एवं 100 केजी से अधिक में मैनक दत्ता सम्मिलित है। प्रदेश के टीम के प्रशिक्षक बिलासपुर जिला जूडो संघ के महासचिव राजकुमार जायसवाल को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश जूडो संघ के पदाधिकारी ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं एशियाई चैंपियनशिप कॉमनवेल्थ गेम्स हेतु भी टीम का चयन भारतीय जूडो महासंघ करेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव शंभू राम सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी किरण शर्मा , शेख शरीफ राष्ट्रीय रेफरी पी किशोर, विजय नाग,श्वेता विजय नाग, भगवती सूर्यवंशी, दिवेश राउत, पंकज विक्रम अवार्ड एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रत्ना देवी पाटिल, अभिनव पाटिल राज्य के रेफरी सुदर्शन निर्माण कर राज सिंह अनुष्का मित्तल वरुण लहरे, रायपुर जिला जूडो संघ के महासचिव अनीश मेनन, राहुल शर्मा, सूरज वर्मा,बस्तर जिला जूडो संघ के अब्दुल मोइन, शाहिद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं अनेक लोगों ने प्रदेश की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button