सैकड़ो ने सदस्यता ग्रहण किया आशीष कुमार अग्रहरी भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में
कैम्पियरगंज गोरखपुर कैंम्पियरगंज तहसील में मछली बाजार व बरगदही बाजार के शनिचरहिया बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशीष अग्रहरी के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान एवं सदस्यता अभियान चलाया गया किसानों को जागरुक कर सैकड़ो ने ली भाकियू की सदस्यता जिसमें उन्होंने तहसील के अंतर्गत आने वाले साधन सहकारी समितियों व खुदरा मूल्य के खाद गोदाम और दुकानों पर किसानों को होने वाली समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया | वहीं बैठक में मछली गांव पुलिस चौकी पर आने वाले मामलों और उनके निराकरण को लेकर बृहद रूप से चर्चा किया गया और जिलाध्यक्ष आशीष कुमार अग्रहरी ने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारीयों के द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा अगर किसानों का शोषण बंद होना चाहिए और किसानों का किसी तरह का अगर शोषण किया गया तो ईट से ईट बजा देंगे किसी भी किसान का के साथ खाद बीज राशन कार्ड धारक और कोई भी समस्या हो तो हमारे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना दें उनकी लड़ाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन लड़ेगा और न्याय दिलाने की हर सम्भव कोशिश करेगा | इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने भाकियू का सदस्यता ग्रहण किया और संगठन द्वारा दिए जाने वाले सभी तरह के निर्देशों और कार्यक्रम में पहुंचकर पालन करने की बात स्वीकार की |
सोमवार 8दिसम्बर के बैठक में
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह को घोषणा भी किया गया गोरखपुर जिले में सभी ग्राम सभाओं में सदस्यता अभियान चलाकर भारी संख्या में सदस्य बनाया जाएगा इसी के क्रम में मछली गांव बाजार व बरगदही बाजार व शनिचरहिया बाजार में सस्ता अभियान चलाकर सदस्य बनाया गया
इस बैठक में आशीष कुमार अग्रहरी जिलाध्यक्ष गोरखपुर भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन, वकील खान जिला उपाध्यक्ष महाराजगंज,जयराज सिंह तहसील अध्यक्ष कैंम्पियरगंज,सरोज जायसवाल,मिश्रीलाल राजभर, राकेश अग्रहरी,नरसिंह निषाद, रामविलास सिंह तहसील प्रभारी कैंम्पियरगंज,चंद्रजीत साहनी, अर्जुन राजभर,राम लावट यादव, पहलाद यादव,श्रीपत प्रजापति, अवधेश सिंह,परशुराम भारती,सुरेश मद्धेशिया,दीनानाथ सिंह,अजीत सिंह,शीला देवी, धनतेरा देवी, पुष्पा देवी,माया देवी,रीता देवी प्रदीप यादव,सुनील सिंह, राम आसरे यादव, अंजनी देवी, भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Subscribe to my channel