ब्रेकिंग न्यूज़

________

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना द्वारा आज दिनांक 08.12.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं कम्प्यूटर सेल, जनसुनवाई कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

कार्यालय में संचालित विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों एवं फाइलों की जाँच की गई तथा कार्यालयीन *कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित* करने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों से *सदैव अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता के प्रति संवेदनशीलता* बनाए रखने का आह्वान किया तथा कार्यालय को जनता के लिए और अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button