ब्रेकिंग न्यूज़

सालासर मंदिर के पास प्रेम का तूफ़ानी इम्तिहान—धुनाई, ड्रामा और थाने में जागा इश्क़

👉धुनाई के बीच खिल उठा प्यार—थाने में प्रेमिका बोली, “मेरे प्रेम को छोड़ दो”

👉 कतरास में प्रेम कथा का अनोखा मोड़—मारपीट के बाद भी इश्क़ अडिग

👉जान हथेली पर ले आया आशिक, थाने में जाकर बोली प्रेमिका—“मैं इसी से शादी करूंगी”

धनबाद

कतरास से प्रेम और टकराव की अनोखी कहानी

“तुमने पुकारा और हम चले आए…”—फिल्मी संवाद जैसा लगने वाला यह किस्सा शुक्रवार को कतरास में हकीकत बनकर सामने आया।

लोयाबाद के रहने वाले प्रेम कुमार अपनी प्रेमिका के बुलावे पर कतरास क्या पहुंचे, वहां तो जैसे तूफ़ान उनका इंतज़ार कर रहा था। प्रेमिका के परिजन पहले से ही घात लगाए बैठे थे और प्रेम कुमार की ख़ैरियत लेने को तैयार थे।

👉लेकिन कहानी में ट्विस्ट आ गया—

मामला उलटा पड़ गया और भिड़ंत में प्रेम कुमार ही भारी पड़ गए। सालासर मंदिर के पास हुई जोरदार मारपीट में प्रेमिका के परिजन रवि कुमार का सिर फट गया और वह घायल हो गए।

👉मारपीट का लाइव ड्रामा—लोग जुटे, पुलिस पहुंची

घटना इतनी तेज़ थी कि राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने तुरंत कतरास पुलिस को खबर दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रेम कुमार को हिरासत में ले गई।

और यहीं से शुरू हुआ इस प्रेम कहानी का सबसे नाटकीय मोड़…

👉थाने पहुंच प्रेमिका का जाग उठा प्रेम

प्रेमी को पुलिस हिरासत में देख प्रेमिका का प्यार जोश में बदल गया।

वह खुद कतरास थाना पहुंच गई और साफ़ शब्दों में कहा—

👉“उसे छोड़ दीजिए… हम दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं।”

इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन भी थाना में जुट गए।

समाचार लिखे जाने तक न तो किसी की तरफ़ से शिकायत दी गई थी और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ है।

👉इलाके में चर्चा—प्यार जीता या गुस्सा हारा?

घटना के बाद कतरास और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चा है।

👉लोगों का कहना है—

“मारपीट चाहे जितनी भी हो, प्यार तो आखिर प्यार ही होता है।”

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को शांत करा रही है और मामला सुलझाने की कोशिश जारी है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button