शहर में 112 विकास कार्यों की सौगात, 876.90 लाख की लागत से मिलेगी बेहतर सड़कें, नालियाँ और मूलभूत सुविधाएँ

नगर निगम द्वारा शहर के सभी 48 वार्डों में 876.90 लाख रुपये की लागत से कुल 112 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है जिसमें सीसी सड़क निर्माण, डामरीकरण, आरसीसी नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन, शेड, सोल्डर आदि शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ तो मिलेगा ही साथ ही शहर का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि यह योजनाएँ शहर के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वार्ड में समान रूप से सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी गली, मोहल्ले और वार्ड को विकास से वंचित न रहने दिया जाए। नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम सड़कें मिले। महापौर ने आगे कहा कि इन 112 कार्यों से शहर में अनेक प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ होंगे।
सीसी रोड और डामरीकरण कार्यों से खराब सड़कों की समस्या दूर होगी। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सहज पहुंच मार्ग मिलेगा। अधिकांश वार्डों में आरसीसी नाली और पुलिया निर्माण से बरसात में होने वाला जलभराव कम होगा। इससे बीमारी, मच्छरजनित संक्रमण और सड़कों की क्षति भी घटेगी। नालियों के निर्माण से सीवरेज सिस्टम व्यवस्थित होगा। गंदगी और दुर्गंध की समस्या कम होगी। कई वार्डों में सामुदायिक भवन, मंदिर परिसर, शेड निर्माण जैसे कार्यों से स्थानीय सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बाजार, दुकानों और व्यावसायिक मार्गों पर सड़क और नाली निर्माण से व्यापारियों एवं ग्राहकों दोनों को सुविधा मिलेगी।ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आंतरिक गलियों में होने वाले विकास से आमजन के जीवनस्तर में सुधार होगा।
प्रावधिक स्वीकृति प्राप्त होने पर महापौर संजय पाण्डे ने उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को धन्यवाद देते आभार माना है। वहीं पार्षदगण, अधिकारियों व नगरवासियों के सहयोग के लिए उनको भी धन्यवाद देते हुए कहा यह सब नगर निगम परिषद, पार्षदों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से संभव हुआ है। हम मिलकर शहर को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनायेंगे। विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह शहर हमारा घर है। हम सब मिलकर इसे आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित बनाएंगे। 48 वार्डों में एक साथ इतने कार्य शुरू होना शहर के सुनहरे भविष्य की ओर कदम है।
प्रवीर वार्ड क्र.-01
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
विजय वार्ड क्र.-02
• सीसी सड़क निर्माण कार्य
शिवमंदिर वार्ड क्र.-03
• बीटी सड़क निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सीसीसड़क निर्माण कार्य।
भैरमदेव वार्ड क्र.-04
• पेवर ब्लाक का कार्य
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य
वीरसावरकर वार्ड क्र.-05
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य
• डामरीकरण नवीनीकरण सड़क निर्माण कार्य।
भगतसिंह वार्ड क्र.-06
• डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, सड़क नवीनीकरण
• डामरीकरण कार्य, सड़क डामरीकरण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण कार्य
सिविल लाईन वार्ड क्र.-07
• सीसी सड़क चैड़ीकरण निर्माण कार्य
• सीसी सड़क चैड़ीकरण निर्माण कार्य
लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र.-08
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
नेताजी सुभाष वार्ड क्र.-09
• डामरीकरण निर्माण कार्य
• आरसीसीपुलिया निर्माण कार्य।
सदर वार्ड क्रमांक – 10
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य
• सीसी सोल्डर निर्माण कार्य
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य
प्रतापदेव वार्ड क्रमांक-11
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्र.-12
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• शेड निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
बालाजी वार्ड क्र.-13
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य
महारानी वार्ड क्र.-14
• गली/इरिगेशन कालोनी में डामरीकरण कार्य
मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र.-15
• सीसी सोल्डर निर्माण कार्य
इंदिरा वार्ड क्र.-16
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
रमैया वार्ड क्र.-17
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
दलपतसागर वार्ड क्र.-18
• सीसी सड़क निर्माण कार्य
पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.-19
• सड़क निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
दंतेश्वरी वार्ड क्र.-20
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली एवं आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्र.-21
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• आर.सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
• शेड निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
• बाऊण्ड्रीवाल निर्माण कार्य।
महात्मा गांधी वार्ड क्र.-22
डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
गंगानगर वार्ड क्र.-23
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
जवाहरनगर वार्ड क्र.-24
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
शांति नगर वार्ड क्र.-25
• डामरीकरण नवीनीकरण कार्य।
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
• डामरीकरण नवीनीकरण कार्य।
• आरसीसीनाली एवं पुलिया निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य।
मदर टेरेसा वार्ड क्र.-26
• डामरीकरण नवीनीकरण निर्माण कार्य।
माता संतोषी वार्ड क्र. 27
• सड़क डामरीकरण कार्य
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
गुरूघासीदास वार्ड क्र.-28
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
अम्बेडकर वार्ड क्र.-29
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
स्वामी विवेकानंद वार्ड क्र. 30
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
ठाकुर अनुकुल देव वार्ड क्र. 31
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
• शेड एवं एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.-32
• डामरीकरण नवीनीकरण कार्य।
• डामरीकरण नवीनीकरण कार्य।
राजीव गांधी वार्ड क्र.-33
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
संजय गांधी वार्ड क्र.-34
• डामरीकरण सड़क नवीनीकरण निर्माण कार्य।
• शेड निर्माण कार्य।
• शेड निर्माण कार्य।
• डामरीकरण सड़क नवीनीकरण निर्माण कार्य।
छत्रपति शिवाजी वार्ड क्र.-35
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
• सड़क निर्माण कार्य।
गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्र.-36
• सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
लोकमान्य तिलक वार्ड क्र.-37
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• मातागुड़ी में अहाता निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
अटल बिहारी वाजपेई वार्ड क्र.-38
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र.-39
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सामुदायिक भवन का बाऊण्ड्रीवाल निर्माण कार्य।
• कवर नाली निर्माण कार्य।
डा. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.-40
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्र.-41
• सी.सी. सड़क निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
महेन्द्र कर्मा वार्ड क्र.-42
• डामरीकरण नवीनीकरण कार्य।
• डामरीकरण नवीनीकरण कार्य।
बलीराम कश्यप वार्ड क्र.-43
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
मदन मोहन मालवीय वार्ड क्र.-44
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
• आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
शहीद गुंडाधुर वार्ड क्र.-45
• सड़क डामरीकरण कार्य
• सड़क डामरीकरण कार्य।
सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.-46
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
• डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य।
महाराणा प्रताप वार्ड क्र.-47
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।
कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्र.-48
• सीसी सड़क निर्माण कार्य
• सुलभ शौचालय निर्माण कार्य।
• आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
• सीसी सड़क निर्माण कार्य।

Subscribe to my channel