ब्रेकिंग न्यूज़
जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाइयों का सिलसिला सतत् जारी कांटी के मारूति वेयरहाउस से 5070 बोरियों में मिली 2 हजार क्विंटल अवैध धान

जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाइयों का सिलसिला सतत् जारी कांटी के मारूति वेयरहाउस से 5070 बोरियों में मिली 2 हजार क्विंटल अवैध धान
मंडी अधिनियम व प्रावधानों के तहत लगा करीब ढ़ाई लाख रुपए का जुर्माना
बाकल के समर्थ ट्रेडर्स में भंडारित 1500 क्विंटल धान की निकासी पर रोक
कटनी।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर दलालों, व्यापारियों व बिचौलियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए तैयार पुख्ता सुनियोजित रणनीति और कारगर सूचना व सुदृढ़ निगरानी तंत्र की बदौलत संयुक्त जांच दल द्वारा निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं।इस दल ने विजयराघवगढ़ के ग्राम कांटी स्थित मारूति वेयरहाउस के खुले परिसर एवं समीप में स्थापित छोटे गोदाम से 5 हजार 70 बोरियों में 2 हजार 28 क्विंटल अवैध धान पर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत करीब ढ़ाई लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।


Subscribe to my channel