ब्रेकिंग न्यूज़

21 दिसंबर 2025 को बस्तर जिले में चलेगा पल्स पोलियो अभियान

बस्तर कलेक्टर हरीश एस के अध्यक्षता में हुए समय सीमा की बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की तरह बस्तर जिले में भी 21 दिसंबर 25 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। भारत को 27 मार्च 2014 में ही पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र मिल गया था जो की अत्यधिक गौरव और सम्मान की बात है परंतु शेष विश्व के कई देश और भारत के पड़ोसी देशों में भी आज भी पोलियो के संक्रमण का जोखिम बना हुआ है। (IAEG)भारत एक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप की सिफारिश के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो बीमारी से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अगले दो दिनों में 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा की खुराक दी जावेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक ने बताया कि इस अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले स्थानो जैसे ईटा भट्टी, मलिन बस्ती,और घुमंतु परिवार के बच्चों सहित बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, में भी मोबाइल टीम द्वारा पोलियो दवा की खुराक दी जाएगी। जिले के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी मैत्री के अनुसार इस वर्ष बस्तर जिले में 124377 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए बस्तर जिले में 511 बूथ और 40 मोबाइल टीम का गठन किया जाएगा ।जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा इसके सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ,महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग से सहयोग की अपील की गई है साथ ही साथ जिले में कार्य कर रहे स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में और स्कूलों में अभियान पूर्व जन जागरूकता रैलियो के आयोजन करने और व्यापक प्रचार प्रसार में सहयोग की अपील की गई है। विदित हो कि पिछले वर्ष चलाए गए पल्स पोलियो अभियान जिसका आयोजन 3 मार्च 2024 को किया गया था, बस्तर जिले की कुल उपलब्धि 97 % रही थी।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button