झारखंड नगर निकाय चुनाव पर बढ़ी हलचल, आरक्षण सूची का इंतजार—अधिसूचना के बाद तय होगी चुनाव तिथि

👉नगर निकाय चुनाव करीब, वार्डवार आरक्षण सूची अंतिम चरण में—जल्द आएगी तारीख
👉ओबीसी, एससी-एसटी की आरक्षित सीटों की सूची जारी होते ही साफ़ होगी चुनावी तस्वीर
श: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा हाई कोर्ट में चुनाव कराने का शपथपत्र दाखिल किए जाने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। राज्य भर में वार्डवार आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार है, जिसके बाद ही चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा संभव होगी।
सूत्रों के अनुसार ओबीसी के लिए आरक्षण प्रतिशत तय होने के बाद एससी, एसटी समेत सभी वर्गों के लिए आरक्षित वार्डों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को आरक्षण निर्धारण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद अधिकांश जिलों में यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
👉आबादी के अनुपात पर तय होंगी आरक्षित सीटें
सरकार ने सभी 48 नगर निकायों में आरक्षण निर्धारण के लिए एक समान फार्मूला लागू किया है। ओबीसी-1, ओबीसी-2, एससी और एसटी वर्गों के लिए सीटों का निर्धारण संबंधित क्षेत्र की आबादी के अनुपात के आधार पर किया जा रहा है। इसके तहत वार्डों में वर्गवार आरक्षण का संतुलन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
👉अधिसूचना के बाद तेज़ होगी चुनावी प्रक्रिया
जैसे ही आरक्षण संबंधी अधिसूचना सार्वजनिक होगी, नगर निकाय चुनाव की तारीखें भी तय मानी जा रही हैं। अनुमान है कि आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां और भी तेज़ हो जाएंगी तथा आचार संहिता लागू होने का रास्ता साफ़ होगा।

Subscribe to my channel