ब्रेकिंग न्यूज़

व्याख्याता श्रीमती वंदना भदोरिया को सेवानिवृत्ति पर धूमधाम से दी गई विदाई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितीरगांव की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती वंदना भदोरिया की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर शाला परिवार के द्वारा बड़े धूमधाम से विदाई दी गई। शनिवार को संस्था में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती खीरमानी कश्यप, सरपंच ग्राम पंचायत तितिरगांव, प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी तथा पूर्व उपसरपंच विष्णु प्रसाद पाणिग्रही की गरिमामयी उपस्थिति में संस्था में पदस्थ वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती वंदना भदोरिया को शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।संस्था के वरिष्ठ व्याख्या गजेंद्र श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए श्रीमती वंदना भदोरिया के सरल सहज स्वभाव का बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती खिरमनी कश्यप ने अपने भावुक भरे उद्बोधन में बताया कि आपकी पढ़ाई मेरे बच्चे आज डॉक्टर बने हैं तथा आज ही मेरे पुत्री का नर्स की नौकरी लगने का लेटर आया है।

प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमती वंदना भदोरिया 1984 से ग्राम तोकापाल से शिक्षक की सेवा में आई उसके पश्चात वर्ष 2010 में पदोन्नति होकर तीतर गांव में पदस्थ रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक यही सेवाएं दी ।उनके मिलनसार व्यक्तित्व के कारण आज ग्रामवासी भी अत्यंत भावुक हो गए हैं। पूर्व उपसरपंच विष्णु प्रसाद पाणिग्रही ने भी श्रीमती वंदना भदोरिया को मेहनती व मिलनसार शिक्षिका बताते हुए उनकी पूरी पूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम में कई शिक्षकों और छात्र-छात्रा ने श्रीमती वंदना भदोरिया के सम्मान में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उसके पश्चात श्रीमती वंदना भदोरिया को पूरे बाजे गाजे के साथ पटाखे फोड़ते, नाचते गाते संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं ने उनके घर तक छोड़ने गए। कार्यक्रम का संचालन कुमारी रूपा यादव व्याख्याता के द्वारा किया गया। श्रीमती वंदना भदोरिया व्याख्याता की सेवा निवृत्ति के विदाई समारोह पर संस्था के समस्त शिक्षक, छात्र/छात्रा व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button