विश्व एड्स दिवस (1 दिसंबर 2025 )के अवसर पर शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

बस्तर जिला एड्स नियंत्रण समिति जगदलपुर के अंतर्गत समिति अध्यक्ष एवं बस्तर कलेक्टर हरीश एस. के निर्देश पर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस, एवं 1 से 15 तक चलने वाले विश्व एडस दिवस पखवाड़ा के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में शासकीय लक्ष्मीबाई पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में बच्चों को एड्स संबंधी शपथ दिलवाया गया जिसमें प्रधान अध्यापिका श्रीमती उषा बवेजा अपने साथी शिक्षिकाओ के साथ उपस्थित रही।उसके पश्चात जगतू महारा शासकीय बहु. उ.माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर के मिडिल स्कूल में भी उपस्थित सभी बच्चों को प्रधान अध्यापिका माया यादव के नेतृत्व में शपथ दिलवाई गई..। इसके पश्चात एनसीसी अधिकारी यू धर्मेंद्र पटनायक और उनके सहयोगी अधिकारी भूखन सिंह के 10 छत्तीसगढ़ कंपनी एनसीसी जगदलपुर एवं एनएसएस के बच्चे विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. रामकुमार के आदेश पर शहर में एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं भी उपस्थित रही।

रैली को महारानी अस्पताल परिसर से एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ सी. मैत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.। इसके उपरांत महारानी अस्पताल परिसर के शहीद गुंडाधुर सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पी एन कोठारी रहे ।संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक द्वारा की गई और विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय प्रसाद भी मौजूद रहे ।

संगोष्ठी में विश्व एड्स दिवस पर इस बार के थीम “विध्न (बाधा)पर विजय एड्स नियंत्रण प्रयासों का रूपांतरण” विषय पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें जिसमें मुख्य रूप से मोतीलाल पोटाई, डॉक्टर रीना लक्ष्मी, डॉक्टर संजय प्रसाद, डॉक्टर संजय प्रसाद ,सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाल सिंह और आज के मुख्य अतिथि डॉ पी एन कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला सलाहकार मुकुंद दीवान और एड्स नियंत्रण समिति की पूरी टीम के साथ अस्पताल सलाहकार डॉ नीरज ओझा और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी स्वयंसेवी संस्थाओ से पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी शकील खान द्वारा दी गई है।

Subscribe to my channel