ब्रेकिंग न्यूज़

बनरसिहा कला के मुमताज अली ने जमीन पर अवैध निर्माण रोकने की मांग की

 

 

 

महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम बनरसिहा कला निवासी मुमताज अली पुत्र हनीफ ने अपनी पैतृक भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी नौतनवा को प्रार्थना पत्र सौंपा है।प्रार्थना पत्र में मुमताज अली ने बताया कि उनकी जमीन कर्महवा, बसंतपुर में स्थित है। जिस पर समसुद्दीन पुत्र मुर्तजा द्वारा जबरन कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बिना किसी अधिकार के उनकी संपत्ति पर निर्माण कार्य कर उनकी पैतृक जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है।पीड़ित ने प्रशासन को बताया कि इस संबंध में आपसी स्तर पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। जिसके बाद उन्होंने मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए अवैध निर्माण को तत्काल रोकने की अपील की है।मुमताज अली ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनकी पैतृक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और विवादित निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

मुमताज अली ने उपजिलाधिकारी से भी कहा है कि मना करने पर उन्होंने हमारे पत्नी और बेटे

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button