ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी होगा देश का सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य: नंद गोपाल नंदी

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए ऐसा ढांचा तैयार कर रही है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य हो जाएगा। देश के कुल एक्सप्रेसवे की 55 प्रतिशत हिस्सेदारी यूपी की होगी। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में काफी आगे निकल जाएगा। इस मौके पर उद्यमियों और बैंकर्स को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। औद्योगिक विकास मंत्री ने सोमवार को एक होटल में इंडियन इंवेस्टर्स फेडरेशन और इंवेस्ट यूपी द्वारा आयोजित बैंकिंग लीडरशिप समिट व अवार्ड समारोह में कहा कि सरकार राज्य वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है

उन्होंने इसके लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बैंकर्स को जानकारी देते हुए कहा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका होती है। प्रदेश की सुधरी कानून व्यवस्था के दम पर ईज आफ डुइंग बिजनेस का माहौल बना है। उद्घाटन सत्र को टीजीआई एसएमई कैपिटल मुंबई के सीईओ एवं मैनेजिंग पार्टनर अजय ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने एमएसएमई क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। राज्य का जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत तक पहुंच गया है, 12 कंपनियों का एसएमई लिस्टिंग हुआ है। केनरा बैंक के अजित कुमार मिश्रा ने बताया कि उनका बैंक उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में पूर्ण सहयोग कर रहा है। एक्सप्रेसवे, इथेनॉल उत्पादन, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, खाद्य प्रसंस्करण व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता की जा रही है। रेडिको खेतान के साकेत, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अजय खन्ना, बैंक ऑफ इंडिया के अमरेंद्र कुमार, इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक ब्रजेश कुमार सिंह आदि ने विचार रखे। इस मौके पर अदाणी ग्रुप, रेडिको ग्रुप, अमूल, मानसिंह गोयल ग्रुप, नवभारत डिफेंस सिस्टम सहित अनेक प्रमुख संस्थानों को उद्योग एवं कॉरपोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। बैंकिंग श्रेणी में कैनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक आदि ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वोच्च सम्मान दिया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में अमरेंद्र कुमार, अजित कुमार मिश्रा, ब्रजेश कुमार सिंह सहित अनेक वरिष्ठ बैंकरों को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अधिकारी घोषित किया गया। इंडियन इंवेस्टर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश राज्य परिषद के अध्यक्ष आरके शरण और उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

Lucknow Uttar Pradesh News @ Sumit Kumar Rawat

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button