ब्रेकिंग न्यूज़
कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

कटनी (01 दिसंबर) – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए सोमवार से शुरू हुई धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाओं की उपलब्धता का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में सभी एसडीएम, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचकर जरूरी व्यवस्थाओं और इंतजामों का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सभी 84 खरीदी केन्द्रों मे पहुंचकर तौल कांटों, वारदानों की उपलब्धता, सिलाई मशीन और किसानों के लिये पेयजल की उपलब्धता, बारिश के दौरान उपज के बचाव हेतु तिरपाल, खरीदी के बैनर, सीसीटीव्ही कैमरे की स्थापना, ग्रेडर छन्ना, स्टेन्सिल, माइश्चर मीटर, सिलाई मशीन, धागा और किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, टेन्ट और पेयजल की उपलब्धता आदि का औचक निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों को दिये। अधिकारियों ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों को ताकीद किया कि किसी भी हाल में बाहरी व्यक्तियों और दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों की धान खरीदी न हो यह सुनिश्चित किया जाय।

Subscribe to my channel