ब्रेकिंग न्यूज़

रांची में विराट का जलवा: कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

👉 घरेलू वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर: विराट ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

👉 कोहली का रांची में धमाका—135 रन ठोककर सचिन को पीछे छोड़ा

👉 जेएससीए स्टेडियम में इतिहास रचा: विराट कोहली ने पूरे किए 83 अंतरराष्ट्रीय शतक

👉 रांची वनडे में कोहली का प्रचंड प्रदर्शन, घरेलू रेकॉर्ड बुक में शीर्ष पर पहुंचे

रांची। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है, जहां भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कर दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। चौथे ओवर में यशस्वी जायसवाल (18) नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रोहित 57 रन बनाकर 22वें ओवर में पवेलियन लौटे।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) जल्दी लौट गए। लेकिन एक छोर पर कोहली मजबूती से टिके रहे और अपने अंदाज़ में पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने 102 गेंदों में 103 रन बनाकर अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। कुल मिलाकर यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 83वां शतक है।

👉सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

जैसे ही कोहली ने अपनी सेंचुरी पूरी की, उन्होंने घरेलू वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (59 बार) बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड लीजेंड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 58 बार यह उपलब्धि हासिल की थी।

कोहली ने प्रीनेलान सुब्रायेन की गेंद पर 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर शतक पूरा किया। इसी के साथ यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 7000वां शतक भी बना। बाद में वे 135 रन (120 गेंद, 11 चौके, 7 छक्के) की शानदार पारी खेलकर बर्गर की गेंद पर रिकेल्टन के हाथों कैच आउट हुए।

उन्होंने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी भी की।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button