ब्रेकिंग न्यूज़

पाँचदिवसीय योग उत्सव में शुगर,बीपी मोटापा,अनिद्रा में मिला अद्भुत लाभ

फिट बस्तर – हित बस्तर मुहिम के अंतर्गत आयोजित पाँच दिवसीय योगा फेस्ट – 2025 के चौथे दिन का कार्यक्रम बस्तरवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। योग साधकों को स्वस्थ्य जीवन, स्वस्थ मन और राष्ट्र निर्माण में योग की महत्ता पर जोर दियागया और संतुलित दिनचर्या खानपान और घरेलू उपचार पर जानकारी दी।

ज्ञात हो कि रोगियों का योग सत्र के प्रथम दिवस से स्वास्थ्य का मूल्यांकन विशेषकर शुगर,बीपी,वजन आदि की जाँच के साथ औषधीय पेय और प्राकृतिक चिकित्सा का भी अभ्यास कराया गया,जिसके परिणाम चौकाने वाले रहे।जिनमे से योगसाधक निर्मल नंदनवार ने बताया कि प्रथम दिवस में शिविर स्थल पर फ़ास्टिंग शुगर बहुत हाई 417 रही वही चौथे दिन फ़ास्टिंग शुगर घट कर 288 आ गया साथ पेशाब, मुँह सुखाना,बदन दर्द अनिद्रा,थकान पूरी तरह ग़ायब हो गया है और पहले से ज़्यादा तरोताज़ा महसूस कर रहा हूँ।वही हाई बीपी के मरीज़ गुलाब जैन ने योगसत्र के पहले रीडिंग 162/112 और सत्र के बाद शिविर स्थल में रीडिंग 150/98 आयी साथ आखों, सिरदर्द पूरी तरह टिक हो गया है।

लंबे समय से थायरॉयड और उदररोग फैटीलीवर से पीड़ित श्रीमती वर्षा साहू सह योग प्रशिक्षण प्राप्त करने पूर्व अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मैं लंबे समय से दवा ले रही हूँ किन्तु लगातार तकलीफ़े बड़ती जा रही थी।आज से टिक 25 दिन योगशिक्षक प्रशिक्षण से पूर्व मेरा थारॉयड 16 था दोनों पैथोलाजी रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कल नये रिपोर्ट में सामान्य 3.23 आया जिसको देख मैं अत्यंत खुश हूँ और मेरा संकल्प है कि अपने पूरे परिवार मित्रों और रोगियों को योग से जोड़ूँगी, पतंजलि को धन्यवाद कहा।मोटापा दर्द गैस एसिडिटि तनाव से मुक्त हुए ऐसे अनेक साधकों ने अपने अपने अनुभव साझा करते हुए नगर के चारों ओर संचालित योग कक्षा में स्वयं और पीड़ित रोगियों को जोड़ने का संकल्प लिया।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button