ब्रेकिंग न्यूज़
सर्किट हाउस के पास जैविक/प्राकृतिक उत्पादों के हाट बाजार आयोजित

–
कलेक्टर श्रोत्रिय ने किया हाट बाजार का निरीक्षण
रिपोर्ट मुहम्मद ख्वाजा
टीकमगढ़ ।।कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जैविक/प्राकृतिक उत्पादों के हाट बाजार का आयोजन सर्किट हाउस के पास किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने हाट बाजार का निरीक्षण किया तथा कृषकों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पाद क्रय किये।
हाट बाजार में कृषकों द्वारा उत्पादित जैविक सब्जियां,फल, खजूर का गुड़,गाय का शुद्ध घी, शहद,सहित अन्य विभिन्न उत्पादों को शहर के लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर उत्पाद खरीद कर इस आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, सहायक संचालक उद्यानिकी अजय रोहित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel