फूड बास्केट का शहर के 50 उपचारित टीबी मरीजों को वितरण

आज दिनांक 29.11. 2025 को कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम टी.बी. मुक्त बस्तर – टी.बी. मुक्त छत्तीसगढ़, टी.बी. मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत जगदलपुर शहरी क्षेत्र में निक्षय मित्रों द्वारा दान में प्रदायित अतिरिक्त पोषण आहार (फूड बास्केट) शहर के 50 उपचारित टीबी मरीजों को वितरण किया गया एवं TB मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ने हेतु जागरूक तथा प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों में से विभिन्न वार्ड के पार्षद, श्रीमती रौशन सिसोदिया, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती जोस्टिन भवानी एवं श्रीमती पूनम सिन्हा उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग से CMHO डॉ संजय बसाक, नोडल अधिकारी डॉ. मैत्री, जिला प्रबंधक शहरी पी डी बस्तिया, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, शहरी स्वास्थ्य के अधिकारी एवं कर्मचारी, MT एवं मितानिन गण उपस्थित थे।

Subscribe to my channel