सतनामी समाज में गुरु घासीदास जी की जयंती मनाने हेतु सामाजिक बैठक आयोजित की गई

सतनामी समाज जगदलपुर ने संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ आयोजन किए जाने हेतु समाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गुरु पर्व की शुरुआत 1 दिसम्बर को महाआरती के साथ की जाएगी।

समाज के अध्यक्ष देवराज खूंटे ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी जो इस प्रकार हैं—
15 दिसम्बर – सतनाम संदेश यात्रा, जो जगदलपुर में निवासरत सतनामी समाज के संतों के निवास स्थानों तक पहुंचेगी।
16 दिसम्बर – जिला स्तरीय शोभायात्रा, जो भव्य स्वरूप में नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी।
17 दिसम्बर – समान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें समाज के नौनिहाल विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।
18 दिसम्बर – बाबा जी के जैत स्तंभ में ध्वजारोहण, पूजन-अर्चन एवं अतिथि स्वागत एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

समस्त समाजजन एवं श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर गुरु पर्व को सफल बनाये।

बैठक में समाज के संरक्षक सुनील नाग, निर्मल चंदेल,नवल ओगर,उपाध्यक्ष हेमंत ओगर, भंडारी राजू कोशले,पूर्व संरक्षक आई पी बंजारे, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल चंदेल,लागूराम ओगर, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन ओगर, सांस्कृतिक सचिव किशोर कुर्रे,अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी मारकंडे,सह सचिव रोहित चंदेल,संगठन सचिव मनोज डी, तुषार ढ़ीडी,लकी मंडल,राहुल चंदेल साथ ही अत्यधिक संख्या में समाज के महिला पुरुष सम्मिलित हुए।

Subscribe to my channel