ब्रेकिंग न्यूज़

जावेद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा चोरी से सरकार बनाने वाले रोक नहीं पाए पायलेट के आने पर..

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट के बस्तर दौरे पर आने और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पायलेट का जगह-जगह जोशीला स्वागत किये जाने से भयभीत भाजपाईयों की बौखलाहट पर तीखा हमला बोला है और भाजपाईयों की प्रतिक्रियाओं को पायलेट के बस्तर दौरे पर आने से तिलमिलाहट और झुंझलाहट करार दिया है। जावेद ने बस्तर सांसद महेश कश्यप और जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे को चुनाव आयोग का प्रवक्ता बताते हुए कहा है कि इन्हें यह भी बताना चाहिए कि बिहार में SIR के बाद काटे गए 65 लाख मतदाताओं में से कितने मतदाताओं को चुनाव आयोग ने घुसपैठियों के तौर पर चिन्हांकित किया और केंद्र की मोदी सरकार को इन घुसपैठियों की सूची दी तथा उन घुसपैठियों पर क्या कार्यवाही की अब तक मोदी सरकार ने की।

जावेद ने कहा है कि जब-जब कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यशैली पर सवाल उठाती है पूरी भाजपा चुनाव आयोग के बचाव में उतर जाती है जो बतलाता है दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल ही काली है,कांग्रेस पार्टी SIR का ना तो कभी विरोध करी है और ना ही कर रही है, SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा है,2025 से पहले भी देश में 8 बार SIR हो चुका है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक अनिवार्य और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है,परंतु वर्तमान में हो रहे SIR पर सवाल केवल इस लिए उठ रहे हैं क्योंकि वर्तमान चुनाव आयोग में बैठे लोगों की भूमिका इसमें संदिग्ध है,आज ना तो चुनाव आयोग निष्पक्षता दिखा रही है और ना ही पारदर्शिता से कार्य कर रही है,एक संवैधानिक संस्था जिसकी जिम्मेदारी लोकतंत्र को मजबूत रखने की है निष्पक्ष चुनाव कराने की है आज केवल भाजपा को फायदा पहुंचाने भाजपा की एक इकाई के रूप में कार्य करती नजर आ रही है जिसे देश की आम जनता भी बखूबी समझ रही है,चुनाव आयोग हठधर्मिता दिखाते हुए विपक्ष की शंकाओं को दूर करने की बजाय एक राजनीतिक दल की तरह स्वयं को कर रहा है जिसके चलते आज चुनाव आयोग सवालों के घेरे में है।ऐसे में देश के लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के कार्यों पर कड़ी निगरानी रख रही है और भाजपा को लाभ पहुंचाने की बजाए निष्पक्ष चुनाव कराने चुनाव आयोग को मजबूर कर रही है इसी उद्देश्य को लेकर आज सचिन पायलेट कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमर कसने और कड़ी निगरानी रखने आदेशित करने बस्तर आए थे।

जावेद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को सच से रूबरू कराते हुए और सांसद महेश कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे को आईना दिखाते हुए संसद में दिए गए विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के साथ बताया है कि भाजपा केवल घुसपैठियों के नाम पर राजनीति कर रही है असल में मोदी काल में भारत घुसपैठियों के लिए सबसे सुरक्षित शरणस्थली बन चुकी है यूपीए सरकार में जहां दस वर्षों में बांग्लादेशी,रोहिंग्या और संदिग्ध 88,792 घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला था वहीं नरेंद्र मोदी की इन ग्यारह वर्षों की सरकार में अबतक मात्र 3518 बांग्लादेशी घुसपैठियों को प्रत्यर्पित किया गया है जबकि मोदी सरकार देश में 2 करोड़ घुसपैठिए होने का दावा करती है,जावेद ने कहा इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि भाजपा घुसपैठियों के मामले में कितनी गंभीर है और कितना उनके नाम पर राजनीति करती है और सांसद बस्तर तथा जिला अध्यक्ष भाजपा अपने शीर्ष नेतृत्व के पदचिन्हों पर चलकर बस्तर की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button