बीसीसीएल कर्मी भोलानाथ तिवारी का निधन, पत्नी को मिला प्रोविज़नल नियुक्ति पत्र

👉 सेवा के दौरान कोल कर्मी की तबीयत बिगड़ी, इलाज में मौत—प्रबंधन ने दी आश्रित नियुक्ति
👉 कतरास : कर्मचारी की मौत के बाद यूनियनों की पहल पर पत्नी को मिला सहानुभूति आधारित नियोजन
👉 भोलानाथ तिवारी नहीं रहे, परिवार को सहारा देने आगे आया बीसीसीएल प्रबंधन
कतरास : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में तैनात लिपिक भोलानाथ तिवारी (40) का इलाज के दौरान दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में निधन हो गया। बताया जाता है कि नवंबर माह में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सहकर्मियों की मदद से उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
भोलानाथ तिवारी धनबाद के किसान चौक में अपना घर बनाकर रहते थे, जबकि उनका पैतृक घर भभुआ, कैमूर (बिहार) में है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
घटना के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने बीसीसीएल प्रबंधन से मुलाकात कर आश्रित नियुक्ति की मांग उठाई। वार्ता के बाद प्रबंधन ने मानवता दिखाते हुए मृतक की पत्नी रेखा कुमारी को प्रोविज़नल नियोजन प्रदान किया।
मौके पर डिप्टी सीपीएम अमित कुमार महतो, एरिया मैनेजर (प्लानिंग) अमित कुमार, जलीश खान, यूनियन नेता सुशील कुमार सिंह, मंतोष कुमार तिवारी, फुलचंद दसौंधी, तेजलाल प्रसाद, चन्द्रशेखर महतो, कुमार नन्द गोपाल, संजय कुमार, शैलेश तिवारी, शेख़ रहीम, राजीव रंजन द्विवेदी, पप्पू सिंह सहित कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Subscribe to my channel