बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा 99 साल का मालिकाना हक

👉 जरेडा का बड़ा फैसला: बेलगड़िया के 13 हजार से अधिक विस्थापितों को मिलेगी जमीन की लीज
👉 झरिया अग्नि प्रभावितों के लिए राहत: बेलगड़िया मौजा की 378 एकड़ जमीन जरेडा को लीज पर
👉 बेलगड़िया टाउनशिप में नई शुरुआत: अब मिलेगा मकान पर कानूनी अधिकार
👉 बीसीसीएल बोर्ड की मंजूरी के बाद खुला रास्ता, बेलगड़िया वासियों को 99 साल का हक
धनबाद : झरिया अग्नि प्रभावित बेलगड़िया टाउनशिप में बसाए गए हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब टाउनशिप के लोगों को उनके घरों का 99 साल का मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
19 नवंबर को बीसीसीएल के फंक्शनल डायरेक्टरों की बैठक में बेलगड़िया मौजा की 378.39 एकड़ जमीन जरेडा (झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार) को लीज पर देने की मंजूरी दी गई। इसके बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। कोयला मंत्रालय पहले ही इस पर सहमति जता चुका था।
बुधवार को बोर्ड सचिवालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी होते ही वर्षों से अटकी प्रक्रिया तेज हो गई। जमीन लीज न होने के कारण पुनर्वास कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही थी। अब मंजूरी मिलने के बाद पहले चरण के 13,301 विस्थापित परिवारों को बेलगड़िया में बने आवासों का कानूनी अधिकार मिल सकेगा।
मालिकाना हक देने के लिए जरेडा ने नियम भी तय कर दिए हैं, जिसके बाद जल्द ही पूरे प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू होगी।
झरिया के अग्नि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में यह फैसला एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे वर्षों से अपने भविष्य को लेकर असमंजस में जी रहे हजारों परिवारों को स्थायित्व मिलेगा।

Subscribe to my channel