लोयाबाद हाईवा लूटकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, 24 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार

👉 धनबाद: SIT की तेज कार्रवाई, हाईवा लूट मामले में दो अपराधी) चढ़े पुलिस के हत्थे
👉संगठित अपराध पर करारा प्रहार, लोयाबाद में लूटी गई हाईवा बरामद—दो गिरफ्तार
👉 एकड़ा शिव मंदिर के पास हाईवा लूट—पुलिस की सूझबूझ से 24 घंटे में केस सॉल्व
धनबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र में हुई हाईवा लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एकड़ा शिव मंदिर के पास का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने हाईवा (संख्या JH10AP-1438) को रोककर चालक के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए वाहन लेकर फरार हो गए थे।
वाहन मालिक के लिखित आवेदन पर लोयाबाद थाना में त्वरित कार्रवाई की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय इनपुट के आधार पर अपराधियों तक पहुंच बनाई। कुछ ही घंटों की सतत कार्रवाई के बाद टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि धनबाद पुलिस संगठित अपराध और वाहन लूट जैसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Subscribe to my channel