ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में फर्जी Aadhaar रैकेट का भंडाफोड़: बांग्लादेशी घुसपैठियों को पहचान दिलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

👉 Aadhaar फ्रॉड कनेक्शन उजागर: धनबाद में बांग्लादेशी नेटवर्क चलाने वाला चंदन गिरफ्तार

👉 बांग्लादेशी घुसपैठिए और फर्जी आधार कार्ड! पुलिस ने बड़ा गिरोह तोड़ा, नेपाल लिंक की भी जांच

👉 धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी UID बनाने वाला रैकेट बेनकाब

धनबाद में फर्जी Aadhaar बनाने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुनीडीह ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चंदन नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर बांग्लादेशी नागरिकों के लिए जाली आधार कार्ड तैयार कराने का गंभीर आरोप है।

चंदन बोकारो के आदर्श नगर का रहने वाला है और उसने अपने घर के पास ही एक गुप्त अवैध आधार केंद्र बना रखा था। यहाँ संदिग्ध दस्तावेज़ों में हेरफेर कर विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय पहचान पत्र तैयार किए जाते थे। छापेमारी में पुलिस को कई नकली कागज़ात व संदिग्ध सामग्री मिली है।

इस पूरे रैकेट का खुलासा तब हुआ जब 31 अगस्त की रात पुलिस ने उत्तम कुमार सिन्हा नाम के व्यक्ति को पकड़ा। वह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले का रहने वाला है। उसके पास से एक चोरी की बाइक, दो विदेशी सिम कार्ड, बांग्लादेशी बांग्ला लिंक का सिम, बांग्लादेशी नागरिक मो. मसूद राणा की तस्वीरें और ID कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में उत्तम ने बताया कि चंदन विदेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से पहचान उपलब्ध कराने का काम करता था और इसी सिलसिले में वह बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी Aadhaar तैयार करवाता रहा है। बयान के आधार पर पुलिस ने चंदन को दबोचा और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वर्तमान में पुलिस इस रैकेट के नेपाल कनेक्शन सहित यह भी पता लगा रही है कि अब तक कितने बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button