खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट सिटी लीग का भव्य आयोजन इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर में संपन्न

भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट सिटी लीग का भव्य आयोजन प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर में उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों की खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “यह लीग बेटियों को केवल खेल का मंच ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और नेतृत्व क्षमता के विकास का अवसर प्रदान करती है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता Fr. Biju Alex CMI ने की।

इस अवसर पर रविंद्र पटनायक, वेदप्रकाश सोनी, मणिकराम गवड़े, शेख समीर, रीता साहू और लक्ष्मी कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि पेंचक सिलाट जैसा मार्शल आर्ट्स युवतियों में अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भावना विकसित करता है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि खेमसिंह देवांगन तथा अध्यक्ष लक्ष्मण झा रहे। इस दौरान संगीता तिवारी, निशा नागवंशी, झर्ना मोहंती, पंकज आचार्य और मणिकराम गवड़े ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिसमें आनंदिता सिंह राजपूत, के. ज्योति, ग्रेसी नायर, श्वेता दुबे, सुभद्रा, पीलवती, सुलोवती और चंद्रिका शामिल रहीं। सभी निर्णायकों ने पूर्ण निष्पक्षता और व्यावसायिक दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

आयोजन को सफल बनाने में बस्तर मार्शल आर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह और सचिव भगत सोनी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं बस्तर पेंचक सिलाट संघ की ओर से ममता पांडेय, मार्कंडेय सिंह, प्रशांत नायडू, गुरप्रीत कौर, परमेंद्र माला, दीक्षा भगत, तनुप्रिया दत्ता, वेदांत साहू और गीतांशु ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और सहयोगकर्ताओं को बधाई दी। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर की बेटियाँ आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगी।

Subscribe to my channel