ब्रेकिंग न्यूज़

 

*मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु व्यापक अभियान संचालित।*

 

 

*महराजगंज:* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में महिला सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस 108, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना तथा साइबर क्राइम पर सुरक्षा उपाय की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

*मुख्य बिंदु-*

• महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

• ईव-टीजिंग, साइबर अपराध एवं महिला उत्पीड़न की शिकायत की प्रक्रिया समझाई गई।

• पिंक पेट्रोलिंग एवं एंटी-रोमियो स्क्वॉड द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई।

• बालिकाओं को मोबाइल ऐप तथा हेल्पलाइन के प्रयोग हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

• समुदाय की महिलाओं को स्वावलंबन हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर थानों की मिशन शक्ति टीम ने सभी से अनुरोध किया कि यदि कहीं भी महिलाओं व बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, हिंसा, उत्पीड़न, दहेज, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की घटना दिखाई दे, तो तुरंत 112, 1090 या निकटतम थाने पर सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

*मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य जनपद की प्रत्येक महिला एवं बालिका को निर्भय वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें सशक्त, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाना है।*

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button