ब्रेकिंग न्यूज़

 

*थाना कोठीभार का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार को दिए निर्देश।*

 

*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने आज दिनांक 26 नवम्बर. 2025 को थाना कोठीभार का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद शस्त्रागार, कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र तथा सीसीटीएनएस यूनिट का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों की स्थिति और परिसर की समग्र व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की।

 

महोदय ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, मालखाने की सुरक्षा, हवालात की नियमित मॉनिटरिंग, मिशन शक्ति केन्द्र की सक्रियता तथा सीसीटीएनएस में समयबद्ध प्रविष्टियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित सेवा पुलिसिंग की प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनसामान्य की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण और व्यवहार में सुधार के लिए भी प्रेरित किया।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button