ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शा. उ. मा. वि. तितिरगांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई तीतिरगांव में दिनांक 15 से 21 नवम्बर तक नशा मुक्त भारत थीम पर चले इस शिविर का उद्देश्य शिक्षा के साथ- साथ छात्रो के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती खीरमनी कश्यप और विशिष्ट अतिथि गोदग्राम संयोजक प्राध्यापक शहीद महेंद्र कर्मा वि.वि डॉ शरद नेमा, कार्यक्रम समन्वयक रासेयो श.म.क. बस्तर विश्व – विद्यालय डॉ सजीवन कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी श. म.क.वि.वि बस्तर डॉ भुवनेश्वरलाल साहू उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज की सेवा के माध्यम से व्यक्ति न केवल स्वयं को विकसित करता है, बल्कि समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सात दिवसीय विशेष शिविर की गतिविधियां – जागरुकता रैली, योगा, बौद्धिक परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर नृत्य-गीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक कर पूर्ण करवाया गया। संपूर्ण कर्यक्रम सरपंच श्रीमती खीरमनी कश्यप के विशेष सहयोग एवं समस्त स्टाफ शा.उ. मा. वि. तितिरगांव के सहयोग से पूर्ण किया गया।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button