मध्यप्रदेश

सफलता के साथ आगे बढ़ रहा चीता प्रोजेक्ट,भारत में जन्मी चीता “मुखी”ने दिया पांच बच्चों को जन्म

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

कूनो नेशनल पार्क से एक ऐतिहासिक खुशखबरी तब आई जब भारत में जन्मी पहली भारतीय मादा चीता ‘मुखी’ ने दिए 5 शावकों को जन्म मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देश की पहली भारतीय जन्मी मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म देकर भारत के प्रोजेक्ट चीता को नई उम्मीद दी है। मुखी वही शावक है, जो मादा चीता ज्वाला द्वारा 2023 में पैदा हुए 4 बच्चों में से अकेली सर्वाइव कर पाई थी। भीषण गर्मी में बाकी तीन शावक चल बसे, लेकिन मुखी ने न सिर्फ़ जीवन जीता—बल्कि आज भारत को उसका पहला भारतीय-जन्मा प्रजनन रिकॉर्ड भी दिया है। 33 महीने की उम्र में भारतीय धरती पर पैदा हुई मुखी का माँ बनना वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में चीतों की कुल संख्या 29 से बढ़कर 34 हो गई है जिसमें अब 10 वयस्क और 24 शावक शामिल हैं। यह इस बात का मजबूत संकेत है कि भारत में चीते अपनी नई ज़मीन, जलवायु और इकोसिस्टम में धीरे-धीरे अनुकूलन कर रहे हैं। वन अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत में जेनेटिकली विविध और आत्मनिर्भर चीता आबादी विकसित होने की संभावना और मजबूत हो रही है। कूनो फील्ड अधिकारियों ने भी कहा कि प्रोजेक्ट चीता सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और “मुखी”इस सफर की सबसे बड़ी प्रेरणा बन चुकी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button