धनबाद में बढ़ते अपराध पर सख्त हुई पुलिस—IG सुनील भास्कर ने की हाई लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुधारने को जारी हुए कड़े निर्देश

👉 धनबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी की कड़ी चेतावनी—पुलिस को हर हाल में तुरंत एक्शन का आदेश
👉 जिले में गिरोह और भूमि विवाद पर नकेल—आईजी ने थानों को हाई अलर्ट मोड में रहने को कहा
👉 धनबाद में सुरक्षा तंत्र होगा और मजबूत—बैंक, ज्वेलरी दुकानों, CSC सेंटरों की सुरक्षा बढ़ेगी
👉 धनबाद पुलिस की बड़ी समीक्षा—संगठित अपराधियों की संपत्ति जब्ती की तैयारी तेज
धनबाद में हाल के दिनों में संपत्ति से जुड़े अपराध, अपराधी गिरोहों की गतिविधियों और भूमि विवाद के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। बोकारो जोन के IG सुनील भास्कर ने धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार समेत जिले के सभी वरीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
👉आईजी ने साफ कहा कि “कानून-व्यवस्था को मजबूत करना ही इस समय जिले की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”
👉पुलिस बल की तैयारी पर जोर
IG ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि थानों में लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और शील्ड हर समय उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को मौके पर तुरंत कार्रवाई करने में सक्षम होना चाहिए।
👉जिला नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और आंसू गैस दस्ता की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को भी कहा गया।
👉गश्ती और एंटी-क्राइम चेकिंग को तेज करने का आदेश
👉सभी SDPO और DSP को निर्देश दिया गया कि गश्ती वाहनों में भीड़ नियंत्रण उपकरण अनिवार्य रूप से हों।
👉रक्षक ऐप के माध्यम से नियमित एंटी-क्राइम चेकिंग करने को कहा गया।
👉जेल से बाहर आए अभियुक्तों पर कड़ी निगरानी और E-Prison सिस्टम मॉनिटरिंग को मजबूत करने का आदेश दिया गया।
👉भूमि विवाद से जुड़े मामलों में जरूरत पड़ने पर धारा 107 और 144 तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए।
👉सर्कल इंस्पेक्टरों को अपने क्षेत्र के अपराधियों का डोसियर अपडेट रखने और समय पर सत्यापन करने को कहा गया।
👉बैंकों, ज्वेलरी दुकानों, ATM और CSC सेंटरों की सुरक्षा पर फोकस
थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानों और CSC संचालकों से मिलकर उनकी सुरक्षा जरूरतें समझने का निर्देश दिया गया।
SDPO और DSP को बैंक, ATM, पोस्ट ऑफिस और ज्वेलरी दुकानों के प्रबंधकों से बैठक कर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल मजबूत करने को कहा गया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर सभी ज्वेलरी और बड़े शोरूम के बाहर CCTV लगाने का अनुरोध करने की बात भी कही गई।
👉किरायेदार सत्यापन अनिवार्य—संगठित अपराध पर फोकस
किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने और मकान मालिकों को बाहर जाने पर थाने को सूचना देने की सलाह देने को कहा गया।
इसके लिए सोशल मीडिया और माइकिंग से लगातार प्रचार करने का निर्देश जारी हुआ।
साथ ही संगठित अपराध में शामिल आरोपियों की चल और अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज करने के आदेश दिए गए

Subscribe to my channel