मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को ब्यौहारी में आयोजित तेंदूपत्ता लाभांश वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

कमिश्नर ने तैयारियों की, की समीक्षा, सभा स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल व्यौहारी मध्य प्रदेश

शहडोल – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 अप्रैल 2023 को शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित तेंदूपत्ता लाभांश वितरण एवं पैसा एक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसकी तैयारियों के संबंध में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, विधायक श्री शरद कोल, एडीजी श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने आज सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने इस दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने तैयारियों के संबंध में समुचित जानकारी दी। कमिश्नर द्वारा व्यवस्थाओं का मौके पर ही समीक्षा की। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे एवं अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button