IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

एन्टी रैबीज प्रोग्राम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए भोपाल बने रैबीज फ्री सिटी

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संभागायुक्त संजीव सिंह ने कहा कि भोपाल को रैबीज फ्री सिटी बनाने के लिए कारगर प्रयास शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा एन्टी रैबीज प्रोग्राम का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। संभागायुक्त ने यह निर्देश कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचालित सुमन हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिला एवं शिशुओं की मृत्यु को कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैर संचारी रोगों की जांच की भी समीक्षा की। संभागायुक्त ने स्कूलों में चल रहे नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण की जानकारी ली। संभागायुक्त ने कहा कि संभाग में साफ-सफाई के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़कों, गलियों, नालियों, सीवेज आदि की साफ-सफाई से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तेजी से करें। उन्होंने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम संबंधी शिकायतों का भी निराकरण तत्परता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार दिलाना सुनिश्चित करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button