बिहारमनोरंजनराज्य

Bihar News बिदुपुर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार

वैशाली जिला अंतर्गत बिदुपुर प्रखंड से बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राम जानकी मठ में पूजा अर्चना करने के पश्चात लगभग 1000 युवा की टोली प्रभु श्री राम के प्रतिमा तथा अन्य देवी देवताओं की झांकी के साथ डीजे के मधुर धुन पर झूमते हुए निकल पड़े। राष्ट्रीय बजरंग दल के वैशाली जिला अध्यक्ष श्री ऋतुराज भारतेंदु के नेतृत्व में रामभक्त लगभग 15 किलोमीटर की पदयात्रा कर रामचौरा मंदिर पहुंचे। शोभा यात्रा के नेतृत्व में श्री गोपी खत्री, प्रशांत सिंह, बबलू, भोला शाह,देवानंद, आशीष शर्मा, डीजे रंजन आदि ने भी सहयोग किया। यातायात बाधित न हो, इस बात का पूर्ण ध्यान रखा गया।साथ ही प्रशासन भी पूर्ण रूप से सक्रिय थी। जुलूस के साथ बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन तथा बीडीओ किरण कुमारी भी शामिल रहीं। हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर जगह जगह शुद्ध पेय जल एवम् शरबत की भी व्यवस्था कराई गई थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button