मध्यप्रदेशशिक्षा

तृतीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं औषधि वितरण का आयोजन

"जीवन सार्थक" संस्था द्वारा लोगों से रक्तदान करने के लिए भी आग्रह किया गया

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश

आशा निकेतन अस्पताल भोपाल द्वारा भोपाल फूड लवर्स एवं जीवन सार्थक फाउंडेशन के सहयोग से नारियल खेड़ा कम्युनिटी हॉल पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं औषधि वितरण का आयोजन किया गया,

शिविर में , बोन मिनरल डेंसिटी, हिमोग्लोबिन, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, हिमोग्लोबिन, शुगर, बीपी आदि 16 प्रकार की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई। शिविर में आशा निकेतन अस्पताल के किडनी विशेषज्ञ डॉ जस्टिन लोबो , डॉ दिव्या निगम , डॉ आशीष रंजन, डॉ अखिल सिंह, डॉ आर के अग्रवाल द्वारा 250 लोगो की जांचें करा कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया,


डॉक्टर जस्टिन लोबो ने बताया की आशा निकेतन हॉस्पिटल द्वारा विभिन्न बस्तियों और गांव में लगातार इस तरह शिविरो का आयोजन किया जाता है, शिविर के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों को निरंतर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने हेतु आग्रह किया।


शिविर में स्वस्थ रहने हेतु संस्था जीवन सार्थक द्वारा अन्य लोगों को निरंतर रक्तदान करने हेतु भी आग्रह किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button