LIVE TVछत्तीसगढ़
Trending

महाविद्यालय में विघ्नहर्ता बुद्धि दाता श्री गणेश जी का विसर्जन किया गया।

सभी विद्यार्थियों की सद्बुद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए श्री गणेश जी का मूर्ति स्थापन किया गया था जिन्हें 6 सितंबर को विसर्जित किया गया।

लाल बहादुर शास्त्री कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बलौदा जिला जांजगीर चांप में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन बुद्धि के दाता विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का मूर्ति स्थापित किया गया था जिसका विधि विधान से पूजन किया गया और उनका विसर्जन किया गया। प्रथम

पूजा बुद्धि के दाता विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से सभी विद्यार्थियों की बुद्धि उन्नति राष्ट्र की उन्नति के लिए मन्नत मांग कर उनका पूजन अर्चन किया गया हवन करने के बाद उन्हें विसर्जित किया गया विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना पंडित जितेंद्र पांडे जी के नेतृत्व में किया गया।
वहीं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अभिजीत भौमिक जी ने भी बुद्धि के दाता प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की पूजा कर आरती कर विद्यार्थियों की राष्ट्र की उन्नति की कामना किए।
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक भी पूजा में भाग लिए और समझ की उन्नति की कामना किए।।

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करे रिपोर्टर नीलकंठ यादव 9752065168 बिलासपुर जांजगीर चांपा समाचार 
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button