
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की जांच, उपचार एवं प्रबंधन संबंधी कार्यप्रणालियों का अवलोकन करने के लिए झारखंड स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इस टीम में मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड, शशि प्रकाश झा एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश में सिकल सेल स्क्रीनिंग, उपचार एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बीएमएचआरसी में स्थापित सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस (सी.ओ.सी.), ब्लड बैंक एवं डे केयर सेंटर आदि का निरीक्षण किया गया।मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश, डॉ. सलोनी सिडाना ने झारखंड टीम को राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन 2047 के अंतर्गत मध्य प्रदेश में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया झारखंड स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की।




Subscribe to my channel