Madhya Pradesh News : कलेक्ट्रेट के सामने किसान फांसी लगाने को मजबूर।

रिपोर्टर राम कुमार तिवारी रायसेन मध्य प्रदेश
देवरी तहसील के गांव केकड़ा का किसान कल्ला रजक पेड़पर चढ़ कर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। बढ़ी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस द्वारा नीचे उतारा गया,किसान उसकी मूंग का भुगतान न मिलने से आक्रोशित था।किसान की चालीस कुंटल मूंग रेवा वेयर हाउस नयाखेड़ा देवरी में शासन द्वारा खरीदी गई थी,जिसका पैसा किसान को अभी तक नहीं मिला। किसान आक्रोशित होकर पेड़ पर फांसी लगाने को मजबूर हो गया और बोला बच्चों को जहर खाने को दे दें या फांसी लगा ले। वेयरहाउस संचालक, समिति प्रबंधक एवं खरीद में संलिप्त कर्मचारियो की लापरवाही के कारण ऐसे 40 किसान भुगतान को लेकर परेशान है और शासन प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। समिति प्रबंधक एवं तहसीलदार महोदय को कई बार अवगत कराया लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। अंत में किसान परेशान होकर जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। जनसुनवाई में किस को समझाएं देने के बाद कलेक्टर महोदय ने किस को शीघ्र भुगतान करने एवं जांच के आदेश दिए हैं।

Subscribe to my channel