IC News and Media House Private Limited


Bhopal

एन सी सी कैडेट्स को लार्वा के डिमॉन्स्ट्रेशन में लार्वा नष्टीकरण के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आर के डी एफ यूनिवर्सिटी गांधीनगर भोपाल में जिला मलेरिया कार्यालय की टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा के निर्देशन में एवं जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव के मार्गदर्शन में डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण हेतु एन सी सी कैडेट्स को लार्वा का लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन देकर मच्छर से होने वाली बीमारियों के बारे में समझाया इसी दौरान गम्बुझिया मछली दिखाकर समझाया कि ये मछली कैसे लार्वा को खाकर नष्ट करती है। सभी कैडेट्स को डेंगू एवं मलेरिया के लक्षण, बचाव के बारे में बताया साथ ही कहा कि डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु हमें मच्छर से बचाव करना होगा, बारिश के मौसम में मच्छर को उत्पत्ति अधिक होती है, मच्छर रुके हुए पानी अंडे देते है, अतः पानी का जमाव किसी भी स्थान पर नहीं होने देवे। आप अपने घर या घर के आसपास या अपने स्कूल कॉलेज आदि में जाकर जरूर देखे कि कही पानी तो जमा नहीं है। कार्यक्रम में सभी से कहा कि आप मच्छर रोधी जाली जरूर अपने कैंपस या घरों में जरूर लगवाए जिससे की मच्छर प्रवेश न कर सके, दिन में फुल आस्तीन के कपड़े पहने रात में सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाए। बुखार आने पर सबसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक को दिखाए एवं सलाह के अनुसार उपचार लेवे। इस दौरान एन सी सी के अधिकारी सहित सभी कैडेट्स उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button