ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान

राहुल गांधी का पुतला दहन कांग्रेस-राजद के बयान की कड़ी निंदा। आबुरोड़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला सिरोही की जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी के निर्देशानुसार, नगर मंडल आबूरोड द्वारा रेलवे स्टेशन चौराहा पर कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया,इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल एवं जिला पदाधिकारी प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे न केवल एक मां का अपमान बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान बताया,धरना स्थल पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी एक तपस्विनी महिला थीं, जिन्होंने राष्ट्र को समर्पित ऐसे पुत्र को जन्म दिया, जिसकी सेवा भावना विश्व भर में सम्मानित है। कांग्रेस और राजद द्वारा किया गया यह अपमान भारतीय संस्कृति, मां के सम्मान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव संगठन और राष्ट्र के सम्मान के लिए एकजुट हैं, और ऐसे अपमानजनक कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जगसीराम कोली नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साबिर कुरेशी,जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा,प्रकाश रावल,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ बाबूभाई पटेल,मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल महामंत्री भगवती सिंह,दिनेश कुमार,उपाध्यक्ष प्रेम सिंह,विक्रम सिंह,मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम,मंत्री अनुज गर्ग,प्रीति वाजपेयी,अशोक माली,कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी,स प्रवक्ता रमेश कुमार बंजारा,सोशल मीडिया पुलिन छंगाणी पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल भगवानदास कुमावत,भूपेंद्र संबरिया,मनीष परसाई सियावा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिंह,गिरवर मडल महामंत्री पुखराज सीरवी, महिला मोर्चा से अनुराधा जैन, संतोष , साक्षी शर्मा  पार्षद अर्जुन सिंह,अमर सिंह,दीपक कुमार, राजेन्द्र प्रसाद,इम्मामुदिन,राधेश्याम शाक्य,बबिता माखीजा, सुरेखा मोदी एवं सुरेश सैनी,मनीष मोरवाल,लतीफ खान दीपेश सिंहल नितेश वर्मा देवराज सिंह, मूलाराम,सागर राणा,राहुल अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button