कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में नव कृषि परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रणनीतिक बैठक संपन्न
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में नव कृषि परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रणनीतिक बैठक संपन्न


एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज टीम ने आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नव कृषि परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा एवं उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ संयुक्त बैठक कर रणनीतिक चर्चा की । इस दौरान टीम ने के.वी.के.के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष सहित अन्य वैज्ञानिकों से मक्का एवं आलू की फसल में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन मॉड्यूल अपनाने सहित नव कृषि परियोजना के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की । के.वी.के. के वैज्ञानिकों ने परियोजना के प्रयासों की सराहना की और कृषि क्षेत्र में किसानों की आय में वृद्धि हेतु किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के डॉ.एस.के.वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक, सुश्री रश्मि शर्मा जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. डी.के.श्रीवास्तव, डॉ. अजीत सिंह वत्स, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे, डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता सहित एक्सेस डेवलपमेंट्स सर्विसेज के क्लस्टर मैनेजर लालजी तिवारी, सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुश्री संगीता चौहान एवं आशीष कुमार यादव उपस्थित रहे। टीम ने भविष्य में के.वी.के. के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों के हित में विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के उपरान्त उपस्थित सदस्यों द्वारा कुंवरानी कृष्णा कुमारी फार्म फिरोजपुर मनकापुर के रक्षाराम पांडे प्रक्षेत्र प्रबंधक की उपस्थिति में भ्रमण कर प्रक्षेत्र की जानकारी प्राप्त की ।
Subscribe to my channel